} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

Varanasi news: सुरक्षा घेरे में मनेगी दीपावली रहेगा खास इंतजाम@dilindialive

तीसरी आंखें और ड्रोन से भी की जा रही निगरानी

पुलिस आयुक्त ने दिया छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश


Varanasi (dil India live)। दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, तक आदि तयोहारों को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड़ में है। अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक की जहां ड्यूटी सड़क पर लगाई गई है, वहीं सादे वेश में पुलिसकर्मी और पुलिस इंटेलिजेंस भी सतर्क है। ड्रोन से भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। धनतेरस पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर समेत आसपास के इलाके में भ्रमण किया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने अन्नपूर्णा मंदिर का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर सराफा की दुकानों व बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे वेश में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।


बताया कि प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मियों के साथ ही अधिकारी भी गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। छोटी से छोटी सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई करें। कहा कि पटाखा गोदाम, दुकानों की सघन जांच कर सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। पटाखा बिक्री वाले स्थलों पर फायर ब्रिगेड के जवान तैनात रहेंगे। 

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस ने शहर के लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया, रामापुरा, जंगमबाड़ी, भेलूपुर, लंका, दुर्गाकुंड, चेतमणि, रथयात्रा आदि इलाकों में पैदल गश्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त एस चन्नप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी नीतू कात्यायन, एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक, दशाश्वमेध थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, चौक थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा समेत सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: