} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

Shaheed Hasan Nasrullah की याद में वाराणसी में कई जगहों पर हुई मजलिस

जुल्म फिर जुल्म है जब हद से बढ़ता है तो मिट जाता है...फरमान हैदर


Varanasi (dil India live). रबीउल अव्वल के आखिरी जुमेरात को शहर भर में शिया समुदाय ने शहीद हसन नसरुल्ला की याद में मजलिसों का जहां आयोजन किया वहीं दुआखानी का भी एहतमाम किया गया।दरगाहे फातमान में मजलिस को खिताब करते हुए शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने कहा की जुल्म फिर जुल्म है जब हद से बढ़ता है तो मिट जाता है। सच्चा इंसान वो है जो जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं और मजलूमों की हिमायत करे। मजलिस में जिन शायरों ने कलाम पेश किए तफसीर जौनपुरी, हैदर मोलाई, साहब बनारसी, अंसार बनारसी आदि ने अपने कलाम से लोगों को फैजयाब किया। 
इस अवसर पर दूसरी मजलिस को मौलाना जमीरूल हसन रिजवी ने खिताब किया इसी तरह सदर इमामबाड़ा लाट सरैया, चौहट्टन लाल खां पठानी टोला, बाजरडीहा, रामनगर आदि शिया बहुल इलाकों में भी मजलिस और दुआ खानी करके शहीद हसन नसरुल्ला को याद किया गया।

जामा मस्जिद में एहतेजाजी जलसा कल

मरकज़ी शिया जामा मस्जिद, दारानगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद अपराह्न 1 बजे एक एहतेजाजी जलसे का आयोजन किया गया है जिसमें इस्राएल द्वारा लेबनान पर हमला करके सैय्यद हसन नसरुल्लाह को शहीद करने के खिलाफ उलेमा तक़रीर पेश करेंगे एवं अपना विरोध दर्ज कराएंगे। यह जानकारी मुनाजिर हुसैन मंजू ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: