} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

Post stamp राष्ट्र की सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक-पोस्टमास्टर जनरल

डाक टिकट संग्रह के लिए स्कूलों में खुलेगा फिलेटली क्लब-पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 'फिलेटली दिवस' का अहमदाबाद जीपीओ में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारंभ




Ahmedabad (dil India live). डाक टिकट किसी भी राष्ट्र की सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं। तभी तो डाक टिकट को नन्हा राजदूत कहा जाता है। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' के क्रम में अहमदाबाद जीपीओ में 8 अक्तूबर को आयोजित फिलेटली दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फिलेटली ब्यूरो का भ्रमण करके डाक टिकटों के बारे में जानकारी ली। फिलेटली डिपाजिट एकाउंट, माई स्टैम्प, दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना, ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। माई स्टैम्प के तहत डाक टिकटों पर अब लोगों की फोटो भी हो सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि एक अभिनव पहल के तहत डाक विभाग विभिन्न स्कूलों में फिलेटली क्लब खोल रहा है, ताकि विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह की अभिरुचि के प्रति उनकी प्रवृत्ति को विकसित किया जा सके। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा में भी फायदा मिलेगा। इस वित्तीय वर्ष में उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में अबतक 11 फिलेटली क्लब खोले जा चुके हैं। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फिलेटली को "किंग आफ हॉबी व हॉबी आफ किंग" के रूप में जाना जाता है, जिसमें रूचि रखने पर विविध विषयों पर डाक टिकटों का संग्रह कर सकते हैं। साथ ही कहा कि संचार के बदलते दौर में आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया को अधिक तरजीह दे रही है, पर बच्चों को फिलेटली (डाक टिकट संग्रह और उनके अध्ययन) से जरूर जुड़ना चाहिए, इससे उनका सामान्य ज्ञान भी खूब विकसित होगा।

अहमदाबाद जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि मात्र 200 रुपये में फिलेटली डिपाजिट एकाउंट खोलकर घर बैठे डाक टिकटें प्राप्त की जा सकती हैं। इसके प्रति लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।  

डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर अल्पेश शाह ने बताया कि इस अवसर पर ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने ‘लेखन का आनंद : डिजिटल युग में पत्रों का महत्व’ विषय पर उत्साहपूर्वक पत्र लिखकर भाग लिया। 

इस अवसर पर अहमदाबाद जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर श्री गोविन्द शर्मा, डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर श्री अल्पेश शाह, डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट श्री वी.एम. वहोरा, सहायक निदेशक श्री एम. एम. शेख, सहायक अधीक्षक श्री रोनक शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: