} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

Iran Attack on Israel : ईरानी हमले से दहल उठा इजराइल

जापान ने की निंदा, अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई का दिया निर्देश 

ईरान ने एक बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: नेतन्याहू 


Iran (dil India live). ईरान ने मंगलवार की मध्यरात्रि इजरायल के सेंट्रल और साउथ पार्ट्स में भीषण हमला किया हमला किया। दावा किया जा रहा है की 400 से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल ईरान ने इस हमले में किया है। मिसाइलों का टारगेट इजरायल के मिलिट्री ठिकाने थे। 

आयरन ड्रोन इस हमले को ठीक से हैंडल नहीं कर पाया। लाइव फुटेज में आसमान से मिसाइलों की बौछार साफ देखी जा सकती है। जो टारगेट पर विस्फोट कर रही है। लगातार बेगुनाह फिलीस्तीनी आवाम पर इजराइल जब हमला कर रहा था बेगुनाह मासूम बच्चे मारे जा रहे थे तो भारत और ईरान के अलावा किसी देश ने इसकी निंदा नहीं की। आज जब ईरान ने हमला किया है तो अमेरिका बैचेन हो उठा और उसने इसका बदला तक लेने का बयान दे डाला।

वहीं इस हमले पर इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे लेकर कहा है कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सुरक्षा कैबिनेट की बैठक की शुरुआत में नेतन्याहू ने कहा कि जो कोई भी उन पर हमला करेगा, वे जवाबी हमला करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने साफ लिखा है कि, "ईरान ने बहुत बड़ी गलती की, और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं जाफा में हुए घृणित आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मिसाइल हमले की तरह इस आतंकवादी हमले के पीछे भी एक जानलेवा मार्गदर्शक हाथ था। यह तेहरान से आया था।"

'जो हम पर हमला करता है हम उस पर महला करते हैं।' नेतन्याहू यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा, "ईरान ने एक बड़ी गलती की - और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। तेहरान में शासन हमारी खुद की रक्षा करने और अपने दुश्मनों से कीमत वसूलने के दृढ़ संकल्प को नहीं समझता है। सिनवार और डेफ़ ने इसे नहीं समझा, नसरल्लाह या मोहसेन ने भी नहीं। जाहिर है, तेहरान में ऐसे लोग भी हैं जो इसे नहीं समझते हैं। वे इसे समझेंगे। हम अपने तय किए गए नियम पर कायम रहेंगे। जो कोई भी हम पर हमला करता है... हम उस पर हमला करते हैं। ईरान के इजरायल पर हमले की जापान और अमेरिका ने निंदा भी की है। जापान के नए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने कहा कि ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल हमले अस्वीकार्य हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, लेकिन साथ ही, हम स्थिति को शांत करने और इसे पूर्ण युद्ध में बदलने से रोकने के लिए (संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ) सहयोग करना चाहेंगे। वहीं अमेरिका ने व्यापक युद्ध की आशंकाओं के चलते तेहरान के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है। वॉशिंगटन ने कहा कि वह लंबे समय से सहयोगी इजरायल के साथ काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: