} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

Govinda को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

चिकित्सकों ने बताया गोविंदा बेहोश, मगर हालत खतरे से बाहर


Mumbai (dil India live). बालीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा मंगलवार को गोली लगने से घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाद में चिकित्सकों ने बताया कि उनकी तबीयत खतरे से बाहर है।

प्राप्त समाचार के संबंध में बताया गया है कि गोविंदा को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई । उन्हें गोली उस समय गलती से लग गई जब सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोविंद पिस्तौल को केस में रख रहे थे। गोली उनके बाएं पैर में घुटने के पास जाकर लग गई। गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और अब वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक अभिनेता अभी होश में नहीं आए थे। मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी। अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। उन्होंने बताया कि गोविंदा (60) को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल' ले जाया गया।

अभिनेता गोविंदा के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी.'' उन्होंने बताया, रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: