} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

State Level Compatition के विजेताओं को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित

इन दस शिक्षकों ने बढ़ाया है काशी का मान


Varanasi (dil India live). राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ  द्वारा शिक्षकों के कौशल को निखारने एवं गुणवत्तापरक शिक्षण कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के शिक्षकों के मध्य कई प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रही है। पिछले दिनों हुई इन प्रतियोगिताओं में वाराणसी के दस नवाचारी शिक्षकों ने सफलता का परचम लहरा कर जनपद का मान-सम्मान बढ़ाया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सारनाथ में हुए एक सम्मान समारोह में प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि शीघ्र ही कौशल परक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा,सम्मानित होने वाले शिक्षकों में इस वर्ष के राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता कमलेश कुमार पाण्डेय व श्याम नारायण मौर्य को आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता के लिए,अब्दुर्रहमान ,तूबा आसिम ,डॉ. श्रवण कुमार गुप्त व छवि अग्रवाल को कला ,क्राफ्ट एवं पेपेट्री प्रतियोगिता के लिए, सत्येंद्र कुमार व संगीता यादव को योग प्रतियोगिता के लिए ,अजय कुमार को आईसीटी प्रतियोगिता के लिए ,अरविंद कुमार सिंह व कमलेश कुमार पाण्डेय को कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ. हरगोविंद पुरी, गोविंद चौबे, नर्सिंग मौर्य, डॉ. लालधारी यादव, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुशवाहा, डॉ. प्रिंस गुप्त, डॉ. नगमा परवीन ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं: