} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 8 मार्च 2026

18 Roza Mukammal, अज़ान की सदाओं पर हुई इफ्तार

रोज़ा इफ्तार दावत में दिखा मिल्लत का नज़ारा 

अब्बास मुर्तजा शम्सी के दौलतखाने व बनकट में रोज़ा हुआ इफ्तार





dil india live (Varanasi). कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता  अब्बास मुर्तुजा शम्सी के दालमंडी स्थित दौलतखाने पर इतवार को रोजा इफ्तार दावत का भव्य आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में शहर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे अपनी पूरी कमेटी के साथ जहां शामिल हुए वहीं इफ्तार दावत में शिरकत करने आए लोगों का अब्बास मुर्तजा शम्सी ने जोरदार स्वागत किया। 

आयोजन में अमन, मिल्लत और देश व कौम की तरक्की के लिए लोगों ने नमाज के बाद दुआ में हाथ उठाया। इफ्तार पार्टी में धर्म और जाति से ऊपर उठ कर सभी ने मोहब्बत का पैगाम दिया। इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने मुनाजिर हुसैन मंजू, पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी (वर्तमान पार्षद पति). राघवेंद्र चौबे, राशिद सिद्दीकी, मो. सलीम, गणेश शंकर पाण्डेय, प्रमोद वर्मा, शकील अहमद जादूगर आदि मौजूद थे। 

उधर लोहता के बनकट में आज खानकाहे आलिया, कामीलिया, आबदानिया में मौलाना सूफी मोहम्मद ज़कीउल्लाह असदुल क़ादरी के ज़ेरे एहतमाम मुकद्दस 18 रमज़ान को रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी की अगुवाई में हुए रोज़ा इफ्तार में मस्जिद से जैसे ही अज़ान की सदाएं बुलंद हुई तमाम रोजेदारों ने अपना 18 वां रोज़ा मुकम्मल किया। इस दौरान मौजूद तमाम लोगों ने लज़ीज़ इफ्तार का लुत्फ उठाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सैयद फसाहत हुसैन बाबू भी इफ्तार में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: