} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 9 मार्च 2026

Masjid Hazrat yaqub shahid में हुई इफ्तार दावत, जुटे रोजेदार

रोजेदारों ने रब से मांगा देश में अमन, मिल्लत और कारोबार में बेहतरी



Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil india live). मुकद्दस रमजान जैसे जैसे अपनी रुखसती की ओर है वैसे वैसे इफतार दावतों का दौर भी अपने शबाब पर है। इसी क्रम में मस्जिद याकूब शहीद नगवां समेत कई जगहों पर रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। मस्जिद हज़रत याकूब शहीद में रोज़ा इफ्तार में लोगों का हुजूम उमड़ा। मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, गौरीगंज, नवाबगंज, कश्मीरीगंज, बजरडीहा साकेतनगर, सुंदरपुर आदि इलाकों से अकीदतमंदों ने पहुंच कर न सिर्फ रोज़ा इफ्तार किया बल्कि नमाजे मगरिब अदा कर दुआ में भी शामिल हुए और बाबा के दर पर हाजिरी लगाई व फातेहा पढ़ा। इस मौके पर मुल्क में अमन और मिल्लत, कारोबार में बेहतरी की दुआएं मांगी गई।इफ्तार दावत में आए हुए तमाम लोगों का खैरमकदम मस्जिद के इमामे जुमा हाफ़िज़ मोहम्मद ताहिर अपने साथियों के साथ कर रहे थे। यहां लोगों का हुजूम इफ्तार के दौरान उमड़ा हुआ था। हाफ़िज़ मोहम्मद ताहिर ने बताया कि रमज़ान अब अपनी रुखसती की ओर है। दो अशरा मंगलवार को मुकम्मल हो जाएगा। तीसरे अशरे का आगाज़ भी मंगलवार को हो जाएगा। रमज़ान का आखिरी अशरा जहन्नुम से आजादी का है।

मुकम्मल हुआ 19 रोज़ा 
सोमवार को जैसे ही मस्जिद से अजान की सदाएं, अल्लाह हो अकबर, अल्लाह... फिज़ा में बुलंद हुई तमाम रोजेदारों ने रमजान का 19 वां रोजा खोला। सभी ने खजूर और पानी से इफ्तार का आगाज़ किया। इस दौरान तमाम लजीज इफ्तारी का रोजेदारों ने लुफ्त उठाया।