www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
सोमवार, 4 मई 2026
Ajay rai को देखने पहुंचे शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
अजय राय के लिए दुआ में उठाया मौलाना ने हाथ, अजय राय ने कहा यही है गंगा जमुनी तहज़ीब
dil india live (Lucknow). लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शाही इमाम ईदगाह, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। मौलाना ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए खुदा से दुआ की। अजय राय ने कहा कि यह मुलाकात गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है, जिसे संजोने के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध रही है।
मौ. यासूब अब्बास ने की दुआएं आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर 'इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड' के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मौलाना साहब ने उनके जल्द पूर्णतः स्वस्थ होने के लिए रब से दुआएं की।
प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब स्वस्थ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की हालत में सुधार है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर भी पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। अजय राय ने पोस्ट किया बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूंगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय UP की राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। अजय राय की शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार
को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
किकांग्रेस अध्यक्ष अजय रायजी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ
है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकसभा में नेता
प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस
सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय
राय के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन
सेवा में सक्रिय हों।" अजय राय के स्वास्थ्य के बारे में कांग्रेस के महासचिव अविनाश
पांडे ने कहा,
"अब उनकी तबीयत ठीक और
स्थिर है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबीयत कल
रात अचानक खराब हुई। अब उनकी हालत स्थिर और बेहतर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि
अजय भाई जल्द स्वस्थ हो।" कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भी अजय राय के जल्द
स्वस्थ होने की कामना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें