www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
सोमवार, 11 मई 2026
पर्यावरण संरक्षण पर DAV PG College के साथ काम करेगी क्लाइमेट एजेंडा
मिशन "हरियाली" की ओर लौटने पर डीएवी के छात्र व क्लाइमेट एजेंडा होंगे साथ
dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज एवं पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था द क्लाइमेट एजेंडा अब मिलकर काम करेंगे। डीएवी के समाजशास्त्र विभाग के छात्र क्लाइमेट एजेंडा के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण और हरियाली की ओर लौटने के मिशन पर काम करेंगे। इस संबंध में सोमवार को कॉलेज में दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रिलाल एवं क्लाइमेट एजेंडा की प्रमुख एकता सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। प्रो. मिश्रिलाल ने बताया की डीएवी के विद्यार्थी उक्त संस्था के साथ मिलकर इंटर्नशिप करेंगे और पर्यावरण को बचाने की मुहिम में अपना योगदान करेंगे। कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने एमओयू पर प्रसन्नता जाहिर की और पर्यावरण के लिए संस्था के कार्यो की सराहना की।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस मौके पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जियाउद्दीन, प्रो. मधु सिसोदिया, डॉ. हसन बानो, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. सूर्यप्रकाश पाठक, मृत्युंजय प्रताप सिंह, सानिया अहमद सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें