} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 11 मई 2026

Rajasthan news : Sitara Ansari अल्पसंख्यक कांग्रेस कोटा की बनी जिला महासचिव

नई कार्यकारिणी में महिलाओं को दी गई खास प्राथमिकता

शगुफ्ता पठान की भी हुई इसी पद पर नियुक्ति


 

dil india live (Kota). जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कोटा राजस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में महिलाओं को भी प्राथमिकता देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कोटा राजस्थान के महासचिव पद पर दबे कुचले, पीड़ित, असहाय बेसहारा लोगों की हमेशा लड़ाई लड़ने वाली सितारा अंसारी एवं शगुफ्ता पठान की नियुक्ति की गई है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कोटा राजस्थान के जिला अध्यक्ष जुबैर खां का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कोटा राजस्थान की नवनियुक्त महासचिव सितारा अंसारी ने कहा कि जिस तरह मेरे पर विश्वास करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे एक नई जिम्मेदारी दी है मैं उस जिम्मेदारी को पूरी तरह निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगी।

सितारा अंसारी ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच जाकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराकर कांग्रेस से जोड़ने का हर संभव प्रयास करूंगी। विशेष कर महिलाओं को और मजबूती देकर कांग्रेस के साथ चलने के लिए और महिलाओं के अधिकार एवं हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी

जब कि इसी क्रम में कोटा राजस्थान की नई कार्यकारिणी में शगुफ्ता पठान को भी महासचिव की नई जिम्मेदारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: