www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
शनिवार, 9 मई 2026
Smail muniya एवं वैश्य महिला समाज ने मां के प्रति प्रेम और सम्मान किया प्रदर्शित
विपरीत परिस्थितियों में बच्चों के लिये संघर्षरत पांच माताओं का किया सम्मान
dil india live (Varanasi). स्माइल मुनिया एवं वैश्य महिला समाज के तत्वाधान मे गुरुधाम स्थित एक होटल में “मां तुझे प्रणाम “कार्यक्रम मां के प्रति प्रेम और सम्मान प्रदर्शित कर समर्पित रहा। कार्यक्रम मे पांच ऐसी माताओं का भी सम्मान किया गया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने बच्चों की परवरिश के लिये किसी काम को छोटा नहीं समझा और बच्चों के लिए संघर्षरत रहीं। संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष डॉ अंजलि अग्रवाल ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां वात्सल्य से पूर्ण होती उनका वंदन कर हम अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुशीला जायसवाल ने किया। सभी सदस्याओं ने गीत नृत्य कविता के माध्यम से मां को नमन किया।
इस मौके पर धन्यवाद ज्ञापन निशा अग्रवाल ने दिया तो जयंती, रेखा, रीता, शालिनी, संगीता, विनीता ने इन वंदना प्रस्तुत की। सरोज राय, रेणु कैला, नीलू, रागिनी शाइस्ता ने मनोरंजक खेल कराए, इंदु, मिथिलेश, खुशबू ने कविता के माध्यम से अपने भाव प्रकट किये। ममता जयसवाल उषा सुप्रीता गरिमा माया ने नृत्य प्रस्तुत कर मातृ शक्ति को नमन किया। बड़ी संख्या मे सदस्याएं उपस्थित थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें