} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 11 मई 2026

Mother's day celebration: मदर्स डे पर वूमेन जर्नलिस्ट्स को कांग्रेस ने दिया अवार्ड

विपरीत परिस्थितियों में समाज के दबे कुचलों की आवाज मजबूती से उठा रही है महिला पत्रकार- कांग्रेस 

साहस, मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता को सम्मान देना गर्व की बात




Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). मदर्स डे पर वाराणसी में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने किया। वहीं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित महिला पत्रकारों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिला पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही हैं। उनके साहस, मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता को सम्मान देना समाज के लिए गर्व की बात है। मदर्स डे के मौके पर आयोजित इस सम्मान समारोह में खुशरंग हीना, तनिषा श्रीवास्तव, सुमन लता अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में महिला पत्रकार, कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं: