} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

पोस्टमैन घर में करेगा आधार से मोबाइल लिंक

आधार  से मोबाइल लिंक के लिए कल से चलेगा विशेष अभियान


वाराणसी ११ मार्च ( दिल इंडिया लाइव)। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न स्कीमों एवं प्रक्रिया जैसे की छात्रवृति योजना, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, एक रास्त्र एक राशन कार्ड, पैन कार्ड, एलपीजी सब्सिडी में आधार कार्ड का सत्यापन मोबाइल नंबर पर OTP भेजकर किया जाता है जिसके लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है। प्रवर अधीक्षक डाक पूर्वी मंडल श्री राजन ने बताया कि श्री के.के. यादव पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र के दिशा निर्देशन में वाराणसी पूर्व डाक मंडल के वाराणसी एवं चंदौली जिले में 31 मार्च तक आधार से मोबाइल लिंक करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा | किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नंबर या ई-मेल आई डी उसके आधार नंबर से लिंक नहीं है तो वे सभी ये सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ( भारत सरकार के स्वामित्व वाला बैंक ) के माध्यम से अपने डाकिये द्वारा UIDAI द्वारा निर्धारित आंशिक शुल्क दे कर प्राप्त कर सकते है। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने आधार नंबर एवं मोबाइल के साथ निकट के डाक घर के डाकिये से संपर्क करना है। जो यह सुविधा उनके घर पर  उपलब्ध करा देगा। इसी के साथ ०५ वर्ष से कम आयु के बच्चो का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए भी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है जो पूर्णतः निशुल्क है | (प्रथम बार)। वर्तमान में यह सेवा चिन्हित स्थानों पर उपलब्ध है जिसका लाभ उठाने के लिए अपने निकटतम डाक खाने अथवा अपने डाकिये से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं: