} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 20 मार्च 2022

पोलियो खुराक देने के लिए घर-घर पहुंचेगी टीम

सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू

  • अपर निदेशक (स्वास्थ्य) ने किया शुभारंभ
  • पहले दिन आयोजित हुये 1800 ‘बूथ दिवस’ 
  • जिले के 2.80  लाख बच्चों को दी पोलियो की खुराक 



वाराणसी 20 मार्च (dil India live )। सघन पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हो गया है। अभियान के पहले दिन ‘बूथ दिवस’ का आयोजन कर जिले के 2.80 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। सोमवार से टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगी।

सघन पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन कबीरचौरा स्थित जिला महिला चिकित्सालय में वाराणसी मण्डल के अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ शशिकांत उपाध्याय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाना है, ताकि हमारे नौनिहाल पोलियो की बीमारी का कभी शिकार न हो सकें। इसके लिए अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मी व अन्य विभागों के अलावा सामाजिक संगठनों के साथ हर नागरिक को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पोलियो की खुराक लेने में शून्य से पाँच वर्ष तक का कोई बच्चा छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि यदि घर में या आस-पड़ोस में पांच वर्ष तक का बच्चा है तो नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर उसे पोलियो की खुराक पिलाएँ जिससे उसे इस बीमारी से प्रतिरक्षित किया जा सके।

  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वी. एस. राय ने कहा कि रविवार से शुरू हुआ यह अभियान शुक्रवार तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन रविवार को ‘बूथ दिवस’ का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के ग्रामीण व नगरीय इलाकों में कुल 1800 बूथ बनाये गये जहां पाँच वर्ष तक के 2.80 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। डॉ राय ने बताया कि सोमवार से टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके लिए जिले में 1265 टीमों का गठन कर लिया गया है। सोमवार से यह टीमें निर्धारित क्षेत्र के सभी घरों में जायेंगी और वहां पाँच वर्ष के छूटे हुए बच्चों की जानकारी लेकर उसे पोलियो की खुराक देंगी। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी टीमों की तैनाती की जा रही है जो बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मौर्य, जिला महिला चिकित्सालय के एसआईसी डा. एके श्रीवास्तव, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुरेश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके पाण्डेय, डब्ल्यूएचओ के डा. जयशीलन, डा. सतरूपा, यूनीसेफ के डा. शाहिद अख्तर के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आदर्श ब्लॉक सेवापुरी में भी हुई शुरुआत -

 आदर्श ब्लॉक सेवापुरी के ठठरा गाँव में मौलाना खलील हाफिज ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने समुदाय से अपील की कि अपने पाँच साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ और उन्हें पोलियो बीमारी से बचाएं। इस मौके पर एएनएम शांति राय, आशा कार्यकर्ता खुशनुमा व विनोद कुमार उपस्थित थे। इसके साथ सेवापुरी के ही प्राथमिक विद्यालय भीषमपुर पर पोलियो बूथ दिवस का उदघाटन प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बीपीएम अनूप कुमार मिश्रा, पोलियो सुपरवाजर, एएनएम, अध्यापक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा चिरईगांव ब्लॉक के सियो गाँव में ग्राम प्रधान सविता देवी ने पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ किया। इस मौके पर यूनीसेफ के डॉ शाहिद, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: