} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 28 मार्च 2022

तीसरी लहर के मद्देनजर पीकू वार्ड का हुआ मॉकड्रिल



ग़ाज़ीपुर, 28 मार्च (dil India live ). कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर जो बच्चों पर ज्यादा अपना प्रभाव डालेगा। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जनपद के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पीकू वार्ड का निर्माण कर लिया गया है। यह मौजूदा समय में कितना इफेक्टिव है इसकी निगरानी करने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद पहुचे। इस दौरान पीकू वार्ड का माक ड्रिल भी किया गया।  यदि संभावित लहर का आगमन हो जाए तो इसके लिए यहां के स्वास्थ्य विभाग और उसम कार्यरत कर्मचारी कितना एक्टिव है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदबाद पर बनाए गए पीकू वॉर्ड का मॉक ड्रिल और निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए पीकू वार्ड की स्थिति और उसमें ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी पूर्ण रूप से ट्रेनिंग लेकर अपने कार्यों के प्रति सचेत दिखाई दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि पीकू वार्ड का माँक ड्रिल किया गया। जिसमे तैयारियों पर चर्चा , औषधियों की उपलब्धता के साथ-साथ ऑक्सीजन व्यवस्था व कंसंट्रेटर को चालु कर उनकी स्थितियों को पोर्टल पर अपडेट करते हुऐ फूल रिहर्सल किया गया।  मरीजों को दिऐ जाने वाले समस्त सुविधाओं का आकलन करते हुऐ मरीज तथा उनके परिजनों हेतु  दी जाने वाली सुविधा , बायो बेस्ट, रेफरल इंन एवं आउट इत्यादि सुविधाओं को प्रोटोकॉल अनुसार देखा गया। इसके अलावा बाई पेप एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरणों का लाईव डिमांस्ट्रेशन किया गया। चेक लिस्ट के अनुसार सभी उपलब्ध सुविधाओं को पोर्टल पर अपडेट किया गया। इस दोराब डा. तौसीफ अहमद, संजीव कुमार ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, विक्रम देव दयाल फार्मासिस्ट, कृष्ण कुमार सिंह बीडीए के साथ टिम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: