} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 14 मार्च 2022

शोकसभा में एम्बुलेंस चालक को दी श्रद्धांजलि


वाराणसी,14 मार्च (दिल इंडिया लाइव)। पं.दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय के एम्बुलेंस चालक सरोज सोनकर के निधन पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। बसहीं क्षेत्र निवासी सरोज सोनकर पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में एम्बुलेंस चालक थे। रविवार की शाम अपने आवास पर उनकी हालत अचानक बिगड़ गयी। परिवार के लोग उन्हें लेकर पं.दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरोज सोनकर के आकस्मिक निधन पर मुख्य चिकित्साअधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके मौर्य की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहनशक्ति देने के लिए र्इश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीएस राय, डिप्टी सीएमओ डा. सुरेश सिंह, एसीएमओ डा. एके गुप्त के अलावा डा. पीयूष राय, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके पाण्डेय, सहायक मलेरिया अधिकारी के.के. राय, जिला प्रशासनिक अधिकारी शेषमणि समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शोक सभा का संचालन डीएचईआईओ हरिवंश यादव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: