} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 15 मार्च 2022

बच्चों के लिए लांच होगा कोविड का “कोर्बीवैक्स” टीका

शहरी सीएचसी दुर्गाकुण्ड पर 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को टीके की डोज देकर अभियान की होगी औपचारिक शुरुआत

वाराणसी, 15 मार्च (दिल इंडिया लाइव)। जनपद में 12 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीका “कोर्बीवैक्स” (Corbevax) का बुधवार को लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीएस राय के अनुसार बच्चों के टीकाकरण की औपचारिक शुरुआत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समीप स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गाकुण्ड से होगी। इसके बाद पूरे जिले की रूपरेखा बनाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

कोरोना महामारी के बाद शुरु हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद अब 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व गत तीन जनवरी को 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकारण का अभियान शुरू किया गया था। इसमें भी लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद सरकार ने अब 12 से 14  आयु वर्ग के बच्चों के भी टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इस आयु वर्ग के बच्चों को “कोर्बीवैक्स” लगाने का निर्णय लिया है। जिसकी पर्याप्त खुराक यहां पहुंच चुकी है। बच्चों को यह टीका कैसे लगेगा इसकी पूरी रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। साथ ही निर्देश दिया कि अभियान में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा जाए। इस बात का ध्यान रहे कि टीकाकरण से कोई बच्चा छूटने न पाये।

कोई टिप्पणी नहीं: