} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 मार्च 2022

क्रूस मार्ग की मसीही करेंगे कल आराधना

राख माथे पर लगाने महागिरजा में जुटे मसीही




वाराणसी 3 मार्च ( दिल इंडिया लाइव) । मसीह समाज का चालीस दिन तक चलने वाला महाउपवास काल बुधवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को मसीही क्रूस मार्ग की आराधना करेंगे। इससे पहले ऐश वेडनस डे पर महागिरजा घर समेत शहर के सभी गिरजाघरों में शाम को विशेष प्रार्थना हुई।
वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ की अगुवाई में बुधवार को कैथेड्रल में फादर विजय शांतिराज ने विशेष प्रार्थना सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान मसीही कलीसिया ने माथे पर पॉम की पत्तियों की राख से होली क्रॉस बनाया। इसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि ये चालीस दिन का महा उपवास काल प्रायश्चित व नियम संयम के हैं। इस महाउपवास का यह भी संदेश है कि मनुष्य मिट्टी है और मिट्टी में ही मिल जाएगा।वाराणसी डायसिस से जुड़े सभी चर्चेज शाम होते ही प्रभु यीशु के दुख भोग काल के गीतों से गूंज उठा। चर्चेज में राख बुधवार पर पुरोहितों ने विस्तार से प्रकाश डाला।

ऐसे ही चर्च आफ बनारस, लाल चर्च, सेंट पाल चर्च, सेंट थामस चर्च, रामकटोरा चर्च, सेंट फ्रांसिस आफ असीसी चर्च आदि में भी प्रार्थना सभा हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: