} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 23 मार्च 2022

पापा घर से निकले पर वापस नहीं लौटे....

कुछ पता नहीं चल रहा, कुछ जानकारी मिले तो बताये
वाराणसी २३ मार्च (दिल इंडिया लाइव)। मेरे पिताजी श्री राम शिव मूर्ति यादव (सेवानिवृत्त स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी), उम्र 79 वर्ष, आज 23 मार्च, 2022 को तहबरपुर निज आवास (थाना-तहबरपुर, जिला-आज़मगढ़) से 11:30 बजे टीकापुर पोस्ट ऑफिस जाने के लिए कहकर पैदल निकले लेकिन अभी तक वापस आवास पर नहीं पहुँचे। टीकापुर पोस्ट ऑफिस भी नहीं पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने उन्हें पैदल ही निजामाबाद की तरफ जाते देखा गया। पर रास्ते में  सोफीपुर बैंक, निज़ामाबाद डाकघर इत्यादि भी नहीं पहुंचे। पिताजी को हाल के दिनों में भूलने की भी बीमारी है। हमारे स्थानीय परिजनों व मित्रों ने तहबरपुर, टीकापुर, सोफीपुर, निजामाबाद, फरिहा इत्यादि जगहों पर उन्हें ढूंढा, पर उनका कुछ भी पता नहीं चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया जा चुका है और वे भी पिताजी को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। पिताजी मोबाइल घर पर ही छोड़ गये हैं। दुबले-पतले, लंबे और कुर्ता-पायजामा पहने हैं।

आप सभी से (विशेषकर आज़मगढ़, जौनपुर के लोगों से) अनुरोध है कृपया आप भी अपने आस-पास पिताजी को ढूंढने के प्रयास करें और यदि कोई भी सूचना मिलती है तो मुझे तत्काल मोबाइल नम्बर 9413666599 पर देने का कष्ट करें।

सधन्यवाद,

कृष्ण कुमार यादव, IPoS (2001 बैच), पोस्ट मास्टर जनरल

वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी, ने जैसा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: