} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 15 मार्च 2022

मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए की बैठक

धर्मगुरुओं ने कहा “बच्चे हमारे देश का भविष्य, इनको स्वस्थ रखना बहुत जरूरी”

विभाग को किया सुनिश्चित, बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण में करेंगे पूरा सहयोग


वाराणसी, 15 मार्च (दिल इंडिया लाइव)। “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इनको स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए जरूरी है उनका नियमित टीकाकरण होता रहे। दो साल तक के बच्चों को 11 तरह की बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसे सफल बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। हर वंचित बच्चा टीकाकृत हो, बस आमजन को यही हमारा संदेश है”। 

उक्त विचार मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान धर्मसमुदाय के गुरुओं की जुबान से निकले। बैठक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वीएस राय ने नेतृत्व में की गयी। इस दौरान डॉ वीएस राय ने धर्मगुरुओ एवं समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों को नियमित टीकाकरण क्यों महत्वपूर्ण है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं मिशन इंद्रधनुष अभियान में टीकाकरण से वंचित रहे दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती का टीकाकरण करवाने एवं इसके लाभ तथा आवश्यकता के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र एवं स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस टीकाकरण महाअभियान के तकनीकी पक्ष, वैक्सीन के प्रति संकोच, भ्रांतियां, विरोध के प्रकार, टीके के दुष्प्रभाव से जुड़े सवालों व इसके समाधान पर प्रकाश डाला।     

विभाग ने आशा जताई है कि धर्मगुरुओ एवं समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों के जरिये हर घर तक एक प्रेरणा के रूप में संदेश पहुंचेगा और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। सभी धर्मगुरुओं ने सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान को सफल बनाने के लिए धर्मसभाओं एवं विभिन्न साधनों के जरिए प्रचार-प्रसार करवाने में पूर्ण सहयोग करने के लिए विभाग को सुनिश्चित किया। 

 इस दौरान मदरसा इसलामिया, हनफ़िया गुसिया, मतलौल उलूम, मदीनातुल उलूम, फ़ारूकीया, हामिदिया रिजविया, अहया उस सुन्ना, मरकज़ी अंसर उल उलूम के धर्मगुरुओं, शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एके पांडे, यूनीसेफ के प्रदीप विश्वकर्मा एवं डॉ शाहिद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: