} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 2 मई 2022

पत्रकारों के लिए देखिए मंत्री जी क्या बोले

सरकार पत्रकारों के हित में योजनाओं पर कर रही विचार


Varanasi (dil India live ) यूपी में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर रही हैं, साथ ही पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड भी प्रदेश सरकार उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश करेगी। उक्त बातें आज यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन वाराणसी इकाई उपजा द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए दयाशंकर मिश्रा (दयालु) आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार ने कही। उन्होंने कहा वर्तमान परिवेश में एक पत्रकार कई तरीके की  कठिनाइयों से रूबरू होता है। ऐसे में जब तक एक पत्रकार अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस करेगा और उसे समुचित सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो वह कैसे निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता कर पाएगा।  प्रदेश की वर्तमान सरकार पत्रकारों के हित में कई योजनाओं पर विचार कर रही है, इसे बहुत जल्दी ही लागू किया जाएगा। मंचासीन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवनाथ यादव स्वतंत्र निदेशक (भारत हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड) भारत सरकार ने पत्रकारों के सामने आ रही कठिनाइयों और परेशानियों पर विस्तार से चर्चा किया और आश्वंतित किया कि जो भी उनके द्वारा पत्रकारों के हित में कार्य हो सकेगा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरीके से समझता हूं, वर्तमान परिवेश में एक पत्रकार किन पर कठिनाइयों में पत्रकारिता कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं मंचासीन पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह शिक्षाविद माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने भी पूर्व और वर्तमान में पत्रकारों की दशा एवं उससे संबंधित कई पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राधेश्याम कण  ने पत्रकारों के सामने आ रही कई प्रकार की परेशानियों को वर्तमान सरकार से गंभीरता से लेने के लिए मांग की और कहा कि उपजा संगठन पूरे प्रदेश में पत्रकारों के हित के लिए हर तरह की लड़ाई लड़ रहा है, और हमेशा ही आगे भी जब तक एक पत्रकार को पूरी तरीके से उचित न्याय ना मिल जाए लड़ता रहेगा। जिला अध्यक्ष विनोद बागी ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। आज मौके पर मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्मानित लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लगभग 14 जिलों से आए हुए उपजा के पत्रकार बंधुओं का वाराणसी पहुंचने पर वाराणसी इकाई की तरफ से जबरदस्त स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला संगठन मंत्री उत्पल मुखर्जी, मनोकामना सिंह,आरुणी चन्द्र सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य रामदयाल जी, रुद्रा नंद तिवारी , विनोद विश्वकर्मा, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता प्रज्ञा मिश्रा,ललित तिवारी, अरविंद कुमार वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव,आशुतोष, कृष्णा सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार बंधु, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार आलोक श्रीवास्तव ने भी उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: