} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 3 मई 2022

Eid Mubarak:देखो ईद आयी है खुशिया लायी है…

चांद के दीदार संग ईद का जश्न शुरू 



Varanasi (dil India live )। 30 वी रमज़ान का चांद दिखते ही देश-दुनिया में ईद का जश्न शुरू हो गया। जहां पूरी रात बाज़ार खरीदारों से गुलज़ार रहा वहीं लोगों ने अपने घरों, मस्जिदों, मैदानों से चांद का दीदार किया। लोग रमज़ान का रोज़ा कमयाबी से रखने की खुशी में डूबे नज़र आयें। हर तरफ बहार और खुशिया ही खुशियां दिखाई देने लगी। लोग घरों से निकल कर बाज़ार की तरफ चल पड़े। बनारस के लाखों मुसलमान ईद का खैरमखदम करने को बेताब दिखाई दिये। उधर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की तैयारी पूरी हो चुकी है। ईद की नमाज़ मंगलवार की सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे के बीच अदा की जायेगी। मस्जिद ईदगाह लाट सरैया में मौलाना जियाउर्रहमान नमाज अदा करायेंगे तो ईदगाह लंगर में मौलाना इरशाद रब्बानी, मस्जिद लगड़े हाफिज नई सड़क में मौलाना ज़कीउल्लाह असदुल कादरी, मुगलिया शाही मस्जिद बादशाहबाग में मौलाना हसीन अहमद हबीबी, शाही मस्जिद ढ़ाई कंगूरा में हाफिज़ नसीम अहमद बशीरी, नूरानी माहौल में ईद की नमाज़ पूरी करायेंगे। ऐसे ही मस्जिद अक्सा रेवड़ीतालाब में मौलाना जमील, मस्जिद बरतला में मौलाना अयाज़ महमूद, नगीने वाली मस्जिद रेवड़ीतालाब में हाफिज़ सैफुल मलिक, मस्जिद सुल्तानिया रेवड़ी तालाब में मोहम्मद सउद, मस्जिद शाह तैयब बनारसी में मौलाना अब्दुल सलाम व मस्जिद शाह मूसा ककरमत्ता में मौलाना शकील नमाज अदा करायेंगे। वहीं छित्तनपुरा मस्जिद खोजित कुआं में मौलाना वकील अहमद मिस्बाही, मस्जिद याकूब शहीद में हाफिज़ मो. ताहिर, मस्जिद कम्मू खां डिठोरी महाल में मौलाना शमशुद्दीन, मस्जिद अहनाफ सरायहडहा में मौलाना फैजानुल्लाह कादरी नमाज़ अदा करायेंगे। ऐसे ही आलमगीर मस्जिद धरहरा, जामा मस्जिद नदेसर, बड़ी मस्जिद रसूलपुरा, ईदगाह विद्यापीठ, मस्जिद उस्मानिया, बड़ी मस्जिद सदर बाज़ार, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद उल्फत बीबी, मस्जिद ईदगाह बैतुससलाम समेत शहर और आसपास की तकरीबन पांच सौ मस्जिदों में ईदुल फितर की नमाज़ पूरी अकीदत के साथ अदा करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सेवईयों को तैयार करने में जुटी रही ख्वातीन 

घरों में ईद की तैयारियों में ख्वातीन देर रात तक लगी रही, सेवईयों से लेकर तमाम पकवान घरों में तैयार किये जा रहे थे तो वहीं सजने संवरने की भी तैयारी हो रही थी, कोई मेहंदी लगा रहा था तो कोई पार्लर से लौटता नज़र आया।

ईद पर रखें लोगों का खास ख्याल

वाराणसी के मुफ्ती-ए-बनारस अहले सुन्नत मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारुकी प्यारे मियां ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने पड़ोसियों और गरीबों का ख्याल रखें। ऐसा न हो कि आपके पड़ोस में ईद के दिन कोई भूखा रह जाये। उन्होंने कहा कि ईद की खुशी में इस बात का पूरा ख्याल रखें कि सभी इस दिन खुशी मनायें और वतन से मोहब्बत की दुआ मांगे, भलाई और परोपकारी के रास्ते पर चलें, किसी को बुरा न कहें।

पूरी रात चला एसएमएस का दौर

30 वां रोज़ा पूरा होते ही शहर में ईद मुबारक और ईद से मिलते जुलते तमाम मुबारकबाद मैसेज व एसएमएस लोगों ने अपने मोबाइल से अज़ीज़ों को भेजा। कम्प्यूटर, लेपटाप और स्मार्ट फोन पर ई-मेल के ज़रिये व वाट्स एप, फेसबुक से भी लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की खुशियों में सबसे ज्यादा बच्चे और यंगेस्टर्स डूबे दिखाई दिये जो एक दूसरे को ऐसे पैगाम आदान-प्रदान कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: