} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 2 मई 2022

सपा ने शुरू किया नगर निगम चुनाव की तैयारियां

परिसीमन को लेकर नगर आयुक्त से सपाइयों ने की मुलाकात



Varanasi (dil India live )। आगमी नगर निगम के होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड पहलवान एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सपाजन नगर आयुक्त से आज नगर निगम कार्यालय में मुलाकात कर नगर निगम चुनाव तैयारी व परिसीमन के संबंध में गंभीर चर्चा की।

 राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप परिसीमन कार्य को तय सीमा के अंदर पूरा करने का मांग करते हुए सीमा विस्तारित क्षेत्र में वार्ड निर्धारण एवं परिसीमन कार्य पूरा करने पर जोर दिया जिससे नगर निकाय चुनाव अपने निर्धारित समय अवधि पर हो सके। साथ ही साथ सपा महानगर अध्यक्ष ने अन्य क्षेत्रीय समस्याओं से भी नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने सपा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासनादेश पत्र के अनुसार 12 मई तक परिसीमन का कार्य पुरा कर पत्र शासन को भेज दिया जाएगा। 

नगर आयुक्त से मुलाकात करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड पहलवान,सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्य महानगर महासचिव जितेंद्र यादव दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी व युवजन सभा जिला अध्यक्ष किशन दीक्षित, महानगर महिला सभा अध्यक्ष व कैंट विधानसभा प्रत्याशी पूजा यादव, महानगर उपाध्यक्ष रामबाबू यादव, महानगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी, कैन्ट अध्यक्ष दिलीप कश्यप, महानगर सचिव सत्यनारायण यादव, सतीश यादव "छोटू" आदि लोग रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: