} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 2 मई 2022

Eid Mubarak: ईद की आहट से बाजार में बूम

उमरा पूरा, सऊदी में मनाई जा रही ईद 

देश भर में ईद की तैयारियां हुई पूरी





Varanasi(dil India live)। सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में आज ईद मनाया जा रहा है। काबा में इससे पहले रमज़ान मुबारक का उमरा देश दुनिया के तमाम लोगों ने पूरा किया। इस दौरान काफी लोगों ने उभरे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

भारत में ईद कल

भारत में ईद को अब चंद घंटे ही शेष है। इतवार को 29 वीं का चांद नहीं दिखाई दिया। आज चांद का दीदार करके मोमिन मंगलवार को ईद का त्योहार मनायेंगे। रविवार की शाम से देर रात तक बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। आज खरीदारी को लेकर मध्यरात्रि तक दुकानें खुली रहेगी। कपड़ा, जूता-चप्पल के साथ ही सेवईं की दुकान पर भी भीड़ है। दालमंडी में लोग पूरी रात खरीदारी करते रहे। दालमंडी, लोहता, नई सड़क, पीलीकोठी, वरुणापार के पांडेयपुर, अर्दली बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही रोजेदार ईद की तैयारी में जुटे रहे। कास्मेटिक, कपड़ा, इत्र आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कलरफुल काटन के कुर्ता बाजार में छाया है। ग्राहक पार्टी वेयर कुर्ता पायजामा पसंद कर रहे हैं। भदऊ चुंगी स्थित सेवईं बाजार में भी लोगों की भीड़ रही। सेवईं के साथ अन्य खाद्य सामग्री, मेवा शीतल पेय, की खरीदारी भी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: