} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 2 मई 2022

हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर लैब का हुआ लोकार्पण

इनरव्हील क्लब वाराणसी स्पार्कलिन्ग स्टार द्वारा किया गया लैब स्थापित




Varanasi (dil India live )। इनरव्हील क्लब वाराणसी स्पार्कलिन्ग स्टार द्वारा छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए श्री हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन में कम्प्यूटर लैब स्थापित किया गया है, जिसका लोकार्पण सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ. जिसके पास विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के प्रबंधक हरीश जी अग्रवाल द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार जैन ने कहा कि आज के आधुनिक और स्पर्धा के दौर में किसी भी कार्यक्षेत्र में कंप्यूटर के बिना कार्य आसान नहीं है. इसलिए आज कंप्यूटर शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी है. साथ ही उन्होंने क्लब के सदस्याओ को आमंत्रित करते हुए कहा कि समय-समय पर विद्यालय की छात्राओं के बीच आकर उनका प्रोत्साहन व मार्गदर्शन करें। तभी उनकी सही आवश्यकताओं व समस्याओ को जाना जा सकेगा। अध्यक्ष कुंवर विजय आनंद सिंह ने कहा कि क्लब द्वारा कंप्यूटर और प्रिंटर मिलने से विद्यालय के कंप्यूटर लैब की क्षमता बढ़ गयी हैं, जिससे विद्यालय को कंप्यूटर शिक्षा की मान्यता मिलने में आसानी हो जाएगी. आज कंप्यूटर शिक्षा हर क्षेत्र में उपयोगी है।


मानसी अग्रवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब, महिला सशक्तिकरण की दिशा में सदैव प्रयत्नशील हैं, जब कभी भी छात्राओं को हमारे सहयोग की जरुरत होगी, हम इनरव्हील बहने अपना पूरा सहयोग देगी। प्रधानाचार्य डॉ प्रियंका तिवारी ने कॉलेज की भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। जिसके बाद विद्यालय के अध्यक्ष कुँवर विजयानन्द सिंह, प्रबंधक हरीश जी अग्रवाल, क्लब की अध्यक्ष मानसी अग्रवाल, सचिव रोमा जादवानी एवं समाजसेवी रमेशचंद्र अग्रवाल, संयोजक / कॉलेज के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने क्लब द्वारा स्थापित कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। इस दौरान कालेज की शिक्षिकाएं, सहयोगी एवं छात्राएं उपस्थित रही।




कोई टिप्पणी नहीं: