} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 5 मई 2022

‘आपरेशन मुक्ति’ यानी बाल श्रम के खिलाफ जंग

मिशन शक्ति 4.0: बालश्रम के खिलाफ चला अभियान




Varanasi (dil India live )। मिशन शक्ति 4.0 के तहत बालश्रम रोकने के लिए जिले में शुरु हुआ अभियान ‘आपरेशन मुक्ति’ वृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अभियान के तहत निकले दस्तों ने रामनगर क्षेत्र में दुकानों, प्रतिष्ठानों व कारखानों में छानबीन की। साथ ही लोगों को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया।

बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति 4.0 के तहत इन दिनों बालश्रम रोकने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी के निर्देशन में अभियान ‘आपरेशन मुक्ति’ चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बालश्रम कराने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवार्इ भी की जा रही है। इसके तहत बुधवार को लंका क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसमें चार नाबालिग किशोरों को दुकानों पर काम करते हुए पाया गया। इन बच्चों के पुर्नवास के साथ ही उनसे काम ले रहे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवार्इ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बृहस्पतिवार को रामनगर क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान में महिला कल्याण विभाग से राजकुमार, रामकिशन के अलावा श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी संदीप सिंह, पंकज सिंह, कुंवर धनंजय पाण्डेय, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक आशिक अली, घनश्याम तिवारी, चाइल्ड लाइन के संतोष दुबे, राम प्रताप शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: