} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 4 मई 2022

बिजली की ये बर्बादी नहीं तो और क्या कहें?

राजातालाब चौराहे पर दिन में भी जलती है लाइट 


Varanasi (dil India live)। राजातालाब चौराहे पर कहीं दिन में जलता है लाइट तो कहीं रात में अंधेरा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 19 द्वारा भारी भरकम राशि खर्च कर राजमार्ग को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाए गए। जिसमें ज्यादातर लाइट खराब हो गए हैं। कई हाईमास्ट लाइट दिन में भी जलते रहते हैं।

इससे एक तरफ इनके खराब होने का खतरा है तो दूसरी तरफ ऊर्जा का बर्बादी हो रही है। सरकार जिस ऊर्जा को बचाने के लिए मशक्कत कर रही है, वह ऊर्जा क्षेत्र में दिन के उजाले में बेकार हो जाता है। उससे भी बड़ी बात यह कि दिन में जल रहे स्ट्रीट लाइट से बिजली का बिल बढ़ रहा है। जिसे जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से भरा जाता है। राजातालाब में कुछ माह पहले लगाये गए स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइट की राशि और गुणवत्ता पहले से ही राशि के दुरुपयोग के आरोपों से घिरा है। मुख्य बाजार का हृदय स्थली कहे जाने वाले राजातालाब चौराहे जंसा रोड की आटोमैटिक हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब होने के कारण दिन के उजाले में भी जलता रहता है। ओवरब्रिज पर भी कई बिजली पोल पर लगा लाइट खराब हो चुके हैं। यहाँ लगा हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट के अलावा ओवरब्रिज के कई पोल पर लगे लाइट भी स्वीच खराबी के कारण दिन में बेकार जलते रहते हैं, जबकि राजातालाब में जिले के आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। दिन में इस जलते हुए लाइट तथा ऊर्जा बर्बादी पर किन्ही का ध्यान नहीं जा रहा है। जिस कारण चौराहा हमेशा अंधेरे में तब्दील रहता है। रात के अंधेरे में क्षेत्र वासियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई ने राजमार्ग को रोशनी प्रदान करने के लिए लाखों रुपये की भारी भरकम राशि खर्च की गई। ओवरब्रिज को एलइडी लाइट से सजाया गया, लेकिन यह सब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने एनएचएआई और ज़िलाधिकारी को ट्वीट कर समस्या के समाधान की माँग रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं: