} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 14 मई 2022

Bunkar sardar की कल होगी दस्तारबंदी

बुनकर तंजीम बाइसी के हाफिज मोईनुद्दीन बनेंगे नए सरदार



Varanasi (dil India live)। बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसवीं के नये सदर के सिर इतवार को दस्तार का ताज सजेगा। बाकराबाद बुनकर कालोनी स्थित हाजी सफीउर्रहमान के आवास पर  बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के नये सरदार की दस्तारबंदी को ले कर बाईसी काबीना के सारे सदस्यों की एक अहम मीटिंग में सभी सदस्यों ने गहन विचार विमर्श कर परम्परा के अनुसार आपस में रायशुमारी कर बाईसी तंज़ीम के नए सरदार के रूप में सर्वसम्मति से हाजी हाफिज मोईनुद्दीन उर्फ़ कल्लू हाफीज़ जी को पिछले दिनों चुना था। इतवार को उनकी दस्तारबंदी परम्परागत तरीके से पुरानापुल स्थित ईदगाह में शाम 5:00 होगी। 

पता हो कि पिछले वर्ष बुनकर बिरादराना तंज़ीम बाइसवीं के सदर सरदार हाजी अब्दुल कलाम का इंतकाल हो गया था। उनके इंतेक़ाल के बाद तत्तकाल कार्यवाहक सरदार की नियुक्ति परम्परा के अनुसार हुयी जिसमें गुलाम मोहम्मद उर्फ़ दरोगा को कार्यवाहक सरदार बनाया गया था। 

पिछले दिनों बाईसी काबीना की मीटिंग बुलाई गयी इस मीटिंग में सभी ने सर्वसम्मति से बाईसी तंज़ीम के नए सदर सरदार हाजी हाफिज मोईनुद्दीन उर्फ़ कल्लू हाफीज़ जी को चुन कर सभी सदस्यों ने उनको  मुबारकबाद दी। इस मौके पर हाजी हाफिज  मोईनुद्दीन ने कहा की सरदार हाजी कलाम साहब मेरे बड़े भाई थे वो अचानक हम सब को छोड़ कर इस दुनिया से चले गए। उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है। बुनकर बिरादराना तंज़ीम बाईसी के काबीना के सभी सम्मानित सदस्यों ने मुझे नए सरदार के रूप में चुना है। मै सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हु और सभी लोगो को भरोसा दिलाता हूं की बाईसी तंज़ीम के परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी लोगो को एक साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करूँगा। मेरे सामने जो भी मसले आएंगे मैं उन मसलो के साथ इंसाफ करूँगा। मै दिन रात मेहनत कर अपने समाज की भलाई के लिए काम करूँगा। मीटिंग में मौजूद कार्यवाहक सरदार गुलाम मोहम्मद उर्फ़ दरोग़ा, हाजी बाबू, मौलाना शकील अहमद, हाजी नसीर, हाजी यासीन माइको, हांजी अनवार, हाजी मो. स्वालेह, पार्षद गुलशन अली, अफरोज अंसारी, हाजी मुग़ल, हाजी महबूब, हाजी सफीउर्रहमान, हाजी मुमताज़, हाजी इश्तियाक, हाजी हाजी मोईनुद्दीन, मोबिन अंसारी, मो0 हारून, हाजी छोटक, हांजी मतिउल्लाह, सरदार नसीर, सरदार साबिर सहित कई लोग मौजूद थेI शुक्रिया हाजी ओकास अंसारी ने कहा।

कोई टिप्पणी नहीं: