} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 6 मई 2022

सपा नेता सभापति और सुभाष यादव को अलग अलग जेल में भेजा गया

सभापति रायबरेली और सुभाष गये कौशांबी जेल

Varanasi (dil India live ) उत्तर प्रदेश में दर्जनों आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सुभापति यादव और सुभाष यादव को प्रतापगढ़ जेल से एहतियातन अलग अलग जेल में शुक्रवार को स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन के आदेश पर सभापति को रायबरेली और सुभाष को कौशांबी जेल में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार पांच-पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश के रूप में फरार चल रहे दोनों भाईयों को गत 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सियालदह से गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ जेल में बंद किया गया था। प्रतापगढ़ जिले के थाना आसपुर के देवसरा का निवासी सभापति यादव सपा का पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहा है और सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य है।
पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन ने सभापति को रायबरेली एवं सुभाष को कौशाम्बी की जेल में भेज दिया है। दोनो भइयो को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने पश्चिम बंगाल के सियालदह में 23 अप्रैल को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
दोनों को सियालदह से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर प्रतापगढ़ की पुलिस 01 मई को लाई थी। दोनों के विरुद्ध चल रहे तमाम आपराधिक मामलों में पुलिस ने जेल में पूछताछ के बाद प्रशासनिक आधार पर अलग अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: