} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

Cristmas पर 24 की रात शुरु होगी प्रभु यीशु मसीह की आराधना

सज रही चरनी, सेंट मेरीज़ महा गिरजा में इतराने लगा सेंटा 

  • Cristmas पर उत्सव संग सावधानी कि बिशप कि अपील
  • महा गिरजाघर में इस बार भी नहीं लगेगी दुकानें
Cristmas कि अगुवाई में जुटे मसीही समुदाय के लोग 




Varanasi (dil india live)। चीन में कोरोना महामारी से मचे कोहराम पर भारत भी सतर्क है। यही वजह है कि Cristmas के global पर्व पर भी इस बार एहतियात बरतने का न सिर्फ ऐलान किया गया है बल्कि इस बार भी प्रभु यीशु के जन्म पर लगने वाला क्रिसमस मेला चर्च कम्पाउंड में नहीं लगाये जाने का फैसला लिया गया है। St. Mary's महा गिरजाघर में क्रिसमस के दौरान भीड़ न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही फादर्स व ब्रदर्स भी नजर रखेंगे साथ ही न तो कोई स्टाल लगाए जाएंगे और न ही हुजूम जुटने दिया जाएगा। यही नहीं 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के जन्म का जश्न हर साल वाराणसी के महागिरजा में शुरु होता था मगर इस बार भी संभावित कोरोना संक्रमण के चलते प्रभु यीशु के जन्म का समय बदल कर रात 11.30 के बजाये इस साल भी 10.30 बजे से ही प्रार्थना शुरू करने की तैयारी है। 

यह बातें गुरुवार को वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष bishop यूजीन जोसेफ ने कही। उन्होंने कहा कि क्रिसमस की तैयारी अंतिम चरण में है। महा गिरजाघर, बिशप हाउस सजाया गया है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के उत्सव में पूरी तरह सावधानी बरते। बताया कि चरनी चर्चेज़ सजाने का काम तेज़ हो गया। महागिरजा समेत सभी चर्चेज़ रौशनी से नहा उठे हैं। घर से लेकर चर्च तक मसीही समुदाय क्रिसमस की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को बिशप हाउस में क्रिसमस मिलन कार्यक्रम भी शाम में होगा। पत्रकारवार्ता में फादर हेनरी, फादर सुसाई राज, फादर फिलीप डेनिस, फादर थामस आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: