} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

Dav pg college: 6 students ko milega gold medal

Bhu के दीक्षान्त में डीएवी पीजी कालेज के भी छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक 







Varanasi (dil india live)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में होने वाले 102 वें दीक्षान्त समारोह में डीएवी पीजी कॉलेज के 6 छात्रों को स्वर्ण पदक मिलेगा। डीएवी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के एम.ए. के छात्र रहे सुरेन्द्र गुप्ता को वर्ष 2020 के लिए स्व. प्रो. हीरालाल सिंह स्मृति स्वर्ण पदक तथा बीएचयू मेडल प्रदान किया जायेगा। वहीं वर्ष 2021 के लिए डीएवी के ही एम.ए इतिहास के छात्र अमित कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। वर्ष 2022 में भी डीएवी के एम.ए. इतिहास के छात्र सुरज मद्धेशिया को स्व. प्रो. हीरालाल सिंह स्मृति स्वर्ण पदक तथा बीएचयू मेडल मिलेगा। एम.ए. राजनीति शास्त्र की सत्र 2021 की छात्रा श्रेया राज को पांच स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। उन्हें डॉ. करन सिंह स्वर्ण पदक, नरसिंहगढ़ महाराजा भानू प्रकाश सिंह तथा महारानी लक्ष्मी कुमारी स्वर्ण पदक, सूर्यमुखी देवी गोल्ड मेडल, रमाशंकर शुक्ला स्वर्ण पदक तथा बीएचयू मेडल प्रदान किया जायेगा।

वहीं कला संकाय के अन्तर्गत आने वाले हिन्दी विभाग के एम.ए के छात्र रहे विद्या वैभव भारद्वाज को वर्ष 2022 के लिए श्रीमती कृष्णा रानी जोशी स्मृति स्वर्ण पदक, गुरू पथिक नागाबाला बैरागी अद्वैत स्वर्ण पदक तथा दुर्गा शंकर दीक्षित रजत पदक प्रदान किया जायेगा। एम.ए अंग्रेजी की छात्रा अन्नेषा पालित को वर्ष 2022 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पं. राम लखन पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक तथा बीएचयू मेडल प्रदान किया जायेगा। अन्नेषा को स्नातकोत्तर में सबसे कम उम्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर श्रीमती मुनेसरा देवी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। वहीं बी.ए दर्शनशास्त्र के छात्र प्रांजल गिरी को बीएचयू मेडल के साथ साथ अघोराचार्य बाबा कीनाराम स्वर्ण पदक तथा बाबा राजेश्वर राम स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्रा को वर्ष 2021 के लिए एकमात्र डी.लिट की उपाधि प्रदान की जायेगी।

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के मंत्री/प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव ने भी छात्रों को शुभकामना दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार चौधरी, प्रो. राकेश कुमार राम, डॉ. इन्द्रजीत मिश्रा, डॉ. संजय कुमार सिंह, आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारूल जैन आदि ने भी शुभकामना दी।

कोई टिप्पणी नहीं: