} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 11 दिसंबर 2022

Mister benaras बने vikas, Vijay बने मिस्टर मसलमैन

Anand केशरी को मिस्टर प्रोग्रेसिव का खिताब मिला




Varanasi (dil india live)। प्रतिष्ठापरक मिस्टर बनारस का खिताब विकास मौर्य के नाम रहा, वहीं कड़े मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे विजय पटेल मिस्टर मसलमैन का खिताब जीतने में सफल रहे। आंनद केशरी को मिस्टर प्रोग्रेसिव का खिताब मिला।

काशी डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को पाण्डेयपुर, खजूरी स्थित तुलसी निकेतन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित तीसरे मिस्टर बनारस प्रतिस्पर्धा में 125 से अधिक बॉडीबिल्डरों ने मिस्टर बनारस के प्रतिष्ठापरक खिताब के लिये जोर आजमाइश की। मिस्टर बनारस एवं मिस्टर मसलमैन को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि, ट्राफी, सर्टिफिकेट, टीशर्ट आदि प्रदान किया गया।

इससे पहले विभिन्न भार वर्ग में बॉडी बिल्डरों ने अपना दमखम दिखाया। 0-55 किलोग्राम भारवर्ग में आशीष यादव प्रथम, श्रीकांत चौधरी द्वितीय एवं सचिन निषाद तृतीय स्थान पर रहे। 55-60 किलोग्राम भारवर्ग में आनंद केशरी प्रथम, आशीष पाल द्वितीय एवं दानिश तीसरे स्थान पर रहे। 60 - 65 किलोग्राम भारवर्ग में विकास चौधरी प्रथम, अरविंद साहनी द्वितीय एवं कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। 65-70 किलोग्राम भारवर्ग में विजय पटेल प्रथम, प्रभाकर सिंह द्वितीय तथा प्रज्ज्वल तीसरे स्थान पर रहे। 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित जायसवाल प्रथम, सौरभ सिंह दूसरे तथा शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे। 

75 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग में प्रांशु यादव प्रथम, गौरव वर्मा द्वितीय, नवनीत साहू तृतीय स्थान पर रहे। 

फिटनेस फिजिक की स्पर्धा में रजत सिंह प्रथम, सौरभ सिंह दूसरे तथा सलीम कुरैशी तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, मेडल, टीशर्ट एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत माता मिशन पीठाधीश्वर स्वामी विवेक चैतन्य महाराज, विशिष्ट अतिथि सरित कुमार सिंह, डॉ. वी.के. सिंह आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष अहमद फैसल महतो तथा महासचिव विकास चौरसिया ने किया। निर्णायक मण्डल में फसरूद्दीन खान, मिस्टर इण्डिया गोविंद झा, मिस्टर इण्डिया अवधेश यादव रहे। इस अवसर पर अनिकेत यादव, सुभाष चंद्र चौरसिया, एडवोकेट फिरदौसी, मयंक उपाध्याय, प्रताप बहादुर सिंह, रोमा, निसार अहमद, राजेंद्र, कबीर, रियासुद्दीन, राकेश पाण्डेय, कैश आदि सहयोग में रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: