} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

Indradhanush में थेलमा डेविड school के बच्चों ने किया धमाल

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को निहाल 





Varanasi (dil india live). थेलमा डेविड मेमोरियल स्कूल मलदहिया का वार्षिकोत्सव प्रधानाचार्य निहारिका महापात्रा के संयोजन व निदेशक और संस्थापक सुदीप महापात्रा की अगुवाई व फादर आनंद कि मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। चौकाघाट के सांस्कृतिक संकुल में हुए इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को निहाल कर दिया। अलग अलग राज्यों कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता लोगों को खूब पसंद आती। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के बीच बीच में दर्शन दीर्घा से बजने वाली तालियां कार्यक्रम कि सफलता कि कहानी पर स्वयं मुहर लगा रहीं थीं।

इस दौरान जहां यीशु जन्म की झांकी बच्चों ने प्रस्तुत की वहीं धरती पर उनके शांति और अमन के दिखाये गये रास्ते पर चलने की अपील की गई। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मयूर डांस, भांगड़ा, लावणी व गिद्दा आदि की प्रस्तुति करके एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार रूप दिया। कार्यक्रम में आये हुए तमाम गेस्ट ने नन्हीं प्रतिभाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।अंत में राष्टगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: