} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

Varanasi ka Tanishk राजपथ पर करेगा यूपी का नेतृत्व

Varanasi के dav pg college का  छात्र है तनिष्क 



Varanasi (dil india live). डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र कुमार तनिष्क 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजपथ (नई दिल्ली) में होने वाली परेड के हिस्सा होंगे। 89 यूपी बटालियन, एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर वाराणसी के एकमात्र एनसीसी कैडेट है जिन्हें इस वर्ष होने वाली परेड में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा, परेड में वह उत्तर प्रदेश की तरफ से टीम लीडर बने है। कुमार तनिष्क इसके लिए पिछले 3 महीने से नई दिल्ली में ही है, जहाँ उन्हें कड़ी ट्रैनिंग दी जा रही है। डीएवी पीजी कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र तनिष्क ने बताया की प्रतिदिन पौ फटते ही उन्हें ट्रैनिंग के लिए मैदान में जाना पड़ता है और शाम ढलने तक यह सिलसिला चलता ही रहता है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को देते हुए तनिष्क ने बताया कि उनसे ही कठिन परिश्रम की प्रेरणा मिलती है, जिसकी वजह से आज उसे ये मुकाम हासिल हुआ है। तनिष्क की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का क्षण है जब हमारे महाविद्यालय के होनहार छात्र को यह अवसर मिला है। कॉलेज के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, एनसीसी के प्रभारी प्रोफेसर सत्यगोपाल, आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन ने भी तनिष्क को शुभकामनाएं दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: