} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

Cristmas के पूर्व United Carrol में गूंजे मसीही गीत

Maha girja में Yeshu जन्म की जीवंत हुई गाथा 

खूबसूरत कैरौल से गूंजा मरियम का आंगन







Varanasi (dil india live). सेंट मैरीज़ महागिरजा घर में यूनाइटेड केरौल सर्विस 2022 का भव्य आयोजन इतवार को किया गया। इस दौरान खूबसूरत कैरोल गीतों से मरियम का आंगन गूंजता रहा। आयोजन में छोटे बड़े तकरीबन 32 चर्च ने भाग लिया। इसमें बनारस और आसपास के सभी चर्च की कलीसिया मौजूद थी।एक मंच पर प्रोटेस्टेंट व कैथोलिक नज़र आते। गीत संगीत के लगभग 2000 लोग गवाह बने। यहां स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगे थे, जिसमें कबाब, टिक्का, कॉफी, चाउमीन, केक, एग रोल, आइसक्रीम आदि का सभी लुत्फ उठाते नज़र आये। कैरोल संग यीशु मसीह के जन्म की झांकी भी यहां देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में को भव्य रूप से आयोजित करने में वाराणसी के bishop यूजीन, फादर अगस्टिन, पास्टर एसपी सिंह, चर्च आफ बनारस के paster बैंनजॉन, पास्टर अजय, पास्टर आर एल जॉन, शिवपाल, पश्चात, वंदना चार्ल्स, पास्टर पूनम, पास्टर अनीता सिंह आदि मौजूद थे। 

कार्यक्रम के अंत में होली नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी के हाथों में कैंडल थी और प्रभु यीशु मसीह के आगमन को लेकर गीत गाए जा रहे थे। इस दौरान सारी लाइटें ऑफ कर दिया गया था, होली नाइट का आयोजन बहुत ही शानदार स्मरणीय रहा। सभी लोगों ने बहुत ही शांति से यीशु मसीह के जन्मदिवस के आगमन के तीसरे संडे को, हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस...कि सजाएं बुलंद की। एक दूसरे को बड़े दिन की बधाइयां दी और एक दूसरे को केक खिलाया। 

इससे पूर्व लाल गिरजाघर में व्हाइट गिफ्ट्स सर्विस का आयोजन सचिव विजय दयाल कि अगुवाई में हुआ।इस दौरान पादरी संजय दान ने आराधना कराती। शाम में तेलियाबाग में पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: