} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

Varanasi में covid संक्रमण से निपटने की तैयारियां परखीं

Varanasi के 11 चिकित्सा इकाइयों  में हुआ मॉकड्रिल



Varanasi (dil india live). Varanasi में कोविड संक्रमण की तैयारी परखने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय, बीएचयू स्थित सर सुन्द्र लाल चिकित्सालय समेत 11 चिकित्सा इकाइयों में पूर्वाभ्यास किया गया।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल कोविड के नए वैरियंट के संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर हुई। इसमें जनपद की 11 चिकित्सा इकाइयां जिनमें डीडीयू चिकित्सालय पांडेयपुर, सीएचसी चोलापुर, सीएचसी अराजीलाइन, सीएचसी नरपतपुर, सीएचसी गंगापुर, सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर बीएचयू, ईएसआईसी चिकित्सालय, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा, सेंट्रल हॉस्पिटल बीएलडबल्यू और हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भदवर शामिल रहें । उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान अन्य विभागों से स्वास्थ्य टीम का और स्वास्थ्य टीम के आपस का समन्वय भी देखा गया। सीएमओ ने आश्वस्त किया है कि जनपद में आक्सीजन और बेड की कोई कमी नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की पूरी उपलब्धता है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। 

 जिला सर्विलांस अधिकारी डा.एसएस कनौजिया ने बताया कि चयनित सीएचसी पर नोडल अधिकारी नियुक्ति हैं। मॉक ड्रिल के दौरान जनपद में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड, वार्ड और आक्सीजन की उपलब्धता देखी गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के पीकू वार्ड तैयार हैं। वहीं पीडियाट्रिक वार्ड भी तत्काल में उपयोग लाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हैं लेकिन नए वैरियंट को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिये गए हैं। 

मॉकड्रिल के दौरान पं. दीन दयाल चिकित्सालय में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (वाराणसी-मण्डल) डा. अंशू सिंह के अलावा सीएमएस आरके सिंह, सीएचसी चोलापुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसएस कनौजिया, सीएचसी आराजी लाइन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर. प्रसाद, ईएसआईसी चिकित्सालय पाण्डेयपुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके मौर्या, सर सुन्दर लाल चिकित्सालय बीएचयू में डा. जयशीलन, ट्रामा सेंटर बीएचयू में डब्लयू एचओ की डा.सतरूपा, सीएचसी नरपतपुर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मोइनुद्दीन हाशमी, सीएचसी गंगापुर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरिश्चन्द्र मौर्या, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, लहरतारा मेेंं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.यतीश भूवन पाठक, केन्द्रीय चिकित्सालय बीएलडब्लयू में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमित सिंह, हेरिटेज इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स भदवर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीयूष राय समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: