} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

Mr benaras में दमखम दिखाएंगे बॉडी बिल्डर

Varanasi (dil india live). काशी डिस्ट्रिक बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीसरे मिस्टर बनारस के खिताब के लिए आज रविवार को शहर भर के बॉडी बिल्डर अपना दमखम दिखाएंगे। खजुरी, पाण्डेयपुर स्थित तुलसी निकेतन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाली इस प्रतिस्पर्धा में शहर भर के डेढ़ सौ से अधिक बॉडी बिल्डर मिस्टर बनारस की प्रतिष्ठापरक  टाइटल के लिए जोर आजमाइश करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अहमद फैजल महतो ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना वजन महावीर मंदिर, पाण्डेयपुर स्थित वायरस फिटनेस क्लब में करा लिया है। इसके अलावा आज भी कुछ खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन एवं वजन प्रतियोगिता के लिए कराएंगे। एसोसिएशन के महासचिव विकास चौरसिया ने बताया कि यह स्पर्धा बॉडीबिल्डिंग की छः एवं फिटनेस  फिजिक की एक कैटेगरी में आयोजित होगा। टाइटल एवं मसलमैन विजेता को नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, सप्लीमेंट, ट्रैक सूट प्रदान किया जाएगा, वही बेस्ट ऑफ फाइव को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा सभी प्रतिभागियों को मेडल दिया जाएगा। इस अवसर पर फसरुद्दीन खान, मिस्टर इंडिया गोविंद झा, एडवोकेट फिरदौसी, प्रताप बहादुर सिंह, रोमा, मयंक उपाध्याय, निसार अहमद, राजेंद्र, रियाजुद्दीन, कैश, कबीर, राकेश पाण्डेय आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता अपराहन 1:00 बजे से शुरू होगी, टाइटल की घोषणा सायं 5:00 बजे होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: