} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

New year में भी होगा health सेवाओं का वृहद विस्तार: cmo

मिलेंगी mru, bsl-3 सहित अन्य जरूरी लैब

ग्रामीण संग नगर क्षेत्र में बढ़ेंगे आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Varanasi (dil india live). मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड. संदीप चौधरी का कहना है कि जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हुआ है। इसमें आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के साथ डिजिटलीकरण पर पूरा ज़ोर दिया गया। अब नए साल में भी नवीन चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा जिससे मरीजों को डिजिटलीकरण के साथ बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके और एक स्वस्थ व बेहतर समाज की कल्पना की जा सके । 

इस क्रम में सर्वप्रथम उन बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हैं जिन्हें वर्ष 2022 में पूरा किया गया। 

- चार प्रथम संदर्भन इकाई (एफ़आरयू) क्रमशः डीडीयू चिकित्सालय स्थित मातृ व शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग, सीएचसी चौकाघाट, सीएचसी दुर्गाकुंड और मुख्यमंत्री द्वारा गोद ली गई सीएचसी हाथी बाजार । 

- तीन हेल्थ एटीएम क्रमशः सीएचसी चौकाघाट, सीएचसी दुर्गाकुंड और पीएचसी बड़ागांव में स्थापित ।

- विभिन्न आठों ब्लॉक में 65 आयुष्मान भारत  - हेल्थ वेलनेस सेंटर की बढ़ोतरी, अब हुए 225 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ।   

- गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 11 ग्रामीण व शहरी सीएचसी में सेंटीनल/पैथालोजी लैब स्थापित। 

- सभी 12 सीएचसी पर मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) स्थापित । 

- स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण के लिए ई-कवच पोर्टल, मंत्रा एप, आधारबद्ध जन्म पंजीकरण, यूबीआई फेसिंग अटेंडेंस एप का संचालन शुरू हुआ। 

- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की उपस्थिति के लिए एएमएस एप।

- सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू।  

New year 2023 में बढ़ेंगी यह सुविधाएं -  

- तीन मल्टी डिसिप्लेनरी यूनिट (एमआरयू) लैब, एक बीएसएल-3 लैब, एक पब्लिक हेल्थ लैब।  

- राजकीय चिकित्सालयों में हृदय रोगियों की सुविधा के लिए केंद्र। 

- सभी सीएचसी और पीएचसी पर बेड की संख्या में बढ़ोतरी के लिए एक-एक यूनिट। 

- सभी पीएचसी व सीएचसी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक हेल्थ एटीएम। 

- दो ब्लॉक स्तरीय पब्लिक हेल्थ यूनिट।  

- दो नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सारनाथ और काशी विद्यापीठ)। 

- ग्रामीण क्षेत्र में 75 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और नगर क्षेत्र में 48 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर।

कोई टिप्पणी नहीं: