} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 23 जून 2023

उमस भरी गर्मी ने किया सभी को बेचैन

उमस के बीच धूप -छांव का खेल रहा जारी


Varanasi (Dil India live). आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही से शुक्रवार को धूप -छांव का खेल बदस्तूर जारी रहा।पछुआ हवाओं के बाद चल रही पुरुवा हवा से वातावरण में आर्द्रता बढ़ गयी जिस कारण लोग पसीने से तरबतर नज़र आये।बताते चले कि इस बार गर्मी अपने पूरे शबाब पर है पिछले एक पखवाड़े से गर्म हवाओं के थपेड़ो को झेल लोग बेहाल हो गए थे बुधवार से मौसम ने करवट लिया। पुरवा हवाओं संग पहुँच बादलों ने जब आसमान में डेरा जमाया तो एक बारगी लगा कि बारिश झमाझम होगी लेकिन छिटपुट बरसात के बाद शुरू हुई उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया।लोग दिनभर कूलर,पंखा के सामने बैठे नजर आए लेकिन राहत की कोई गुंजाइश नही दिखी शाम होते ही वातावरण में नमी बढ़ गयी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वांचल में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: