} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 29 जून 2023

Kashi International Art Exhibition-2023 में दिखा श्री कृष्ण का बाल रूप



Varanasi (dil india live)। गंगापुर स्थित  इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट कला दीर्घा में " काशी अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी -2023" इन दिनो लगी हुई है. इस कला प्रदर्शनी में बंग्लादेश, नेपाल तथा भारत के कई प्रदेशों के कलाकारों ने अपनी कृतियां प्रदर्शित की है. पिछले दिनों प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया था. इस प्रदर्शनी में  जयपुर, राजस्थान से डॉ. रेणु शाही की कृति 'श्री नाथ जी' को काशी के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है. कैनवस पर बड़े आकार का यह चित्र मूलरूप से राजस्थान के नाथद्वारा कि लोककला शैली एवं लघु चित्रण से प्रभावित है.

श्री कृष्ण के बाल रूप में गोलार्धधारी स्वरूप को अभिव्यक्त करती यह कृति चित्रकार के प्रयोगात्मक कलाकर्म के आधर पर बनाया गया था. रेणु शाही वर्तमान में जयपुर में रहते हुए कला के क्षेत्र मे सक्रिय है तथा अध्यापन के साथ-साथ  लेखन एवं चित्रण का कार्य करते हुए देश-विदेश में कला प्रदर्शनियों में निरंतर सहभागिता बनाये हुये है.

कोई टिप्पणी नहीं: