} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 जून 2023

कुर्बानी के जानवर वाले वाहनों को पुलिस न रोके: संतोष सिंह

बिजली, साफ-सफाई व निर्बाध जलापूर्ति दी जाएगी 
Varanasi (Dil India live). बकरीद के त्योहार के अवसर पर जनपद में मुख्य रूप से साफ सफाई, जलापूर्ति आदि की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सिटी कंट्रोल रूम चेतगंज में आज जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधिकारी डीसीपी काशी आर.एस. गौतम, डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह के अलावा सम्बन्धित विभागों नगर निगम, जलकल व जल निगम आदि के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

     अपर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुर्बानी के जानवर बकरे आदि लाने वाली गाड़ियों को पुलिस द्वारा न रोका जाय, विशेष रूप से रामनगर, चितईपुर लंका आदि क्षेत्रों में गाड़ियां रोकने की शिकायत मिली है वरिष्ठ अधिकारी इस पर नज़र रखें।

     बैठक के दौरान नागरिकों ने सुझाव दिया कि नगर निगम द्वारा मुहल्ले-मुहल्ले छोटी ठेला गाड़ियां खड़ी की जायें जिसमें लोग कुर्बानी के अवशेष डालें। इधर-उधर कूड़े घर में नहीं फेकेंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सीवर जाम से सड़कों पर गंदे पानी फैलने की शिकायत की, साफ-सफाई कराने के लिए कहा, नालों की सफाई कर सिल्ट सड़क पर ही छोड़ देने से और गंदगी फैलने और पुनः बह कर उसी नाले में जाने की शिकायत की गयी। लल्लापुरा, कालीमहाल, पितरकुंडा, फाटक शेख सलीम में सीवर जाम तथा जैतपुरा छमुहानी पर पानी लगने की शिकायत की। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सभी चिन्हित स्थानों को सूचीबद्ध किया गया जिसे निस्तारण कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। आवश्यकतानुसार मस्जिदों के आस-पास पानी के टैंकर भी लगवाये जायेंगे। नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर नगर निगम से सम्बन्धित समस्याएं दर्ज करायी जा सकती हैं। और कानून व्यवस्था हेतु पुलिस से सम्बन्धित शिकायत 112 पर दर्ज करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: