} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 29 जून 2023

Dawat-e-Islami India का दस दिनी वृक्षरोपण अभियान 1 जुलाई से

जीएनआरएफ का आंदोलन हर हाल में बचाना पर्यावरण 


Varanasi (dil India live). धार्मिक व सामाजिक संगठन दावत-ए-इस्लामी हिन्द ने पर्यावरण को बचाने के मकसद से वायु प्रदूषण को कम करने के लिए देश भर में अपने हजारों स्वयंसेवकों के माध्यम से लाखों पेड़ लगाने का आंदोलन शुरू करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दावते इस्लामी इण्डिया के राष्ट्रीय सदस्य तथा जीएनआरएफ प्रमुख हाजी यूसुफ अत्तारी ने कहा कि  असंतुलित जलवायु और बदलते पर्यावरण को देखते हुए दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है जिसे  देखते हुए दावत-ए-इस्लामी इण्डिया अपनी शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के माध्यम से पिछले कई वर्षों से पौधारोपण अभियान चला रही है। इस अभियान से अब तक देश भर में लाखों पौधे सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। इसी आंदोलन को जारी रखते हुए 1 जुलाई से 10 जुलाई तक देश भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए एक कार्ययोजना  तैयार की गई है जिसमें पर्यावरण संबंधी जनजागृति, वृक्षारोपण का महत्व बताना, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा इत्यादि विषयों की जानकारी देते हुए पर्यावरण साफ सुथरा रखने संबंधी जागरुकता फैलायी जाएगी। इसके लिए ज़िला स्तर पर सार्वजनिक सभाओं का आयोजन करना, व्यक्ति मुलाकात करना, सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगाना, और विज्ञापनों के माध्यम से वृक्षारोपण की ओर आकर्षित करना है। इसी के साथ  वृक्ष रोपण के महत्व और आवश्यकता को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानकारी पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे है,  हाजी यूसुफ ने आगे जानकारी देते हुवे यह भी बताया कि दावत-ए-इस्लामी इंडिया द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान इस अभियान में शामिल हैं, शहर शहर छात्र वृक्षारोपण जनजागृति करने के उद्देश्य और लोगों को जोड़ने के लिए रॅलिया निकालने वाले हैं. इस अवसर पर उन्होंने  अपील की है कि इस मुहिम को सफल बनाए अपने परिसर में अपनी पसंद कि जगह पर कम से कम एक पौधारोपण लगाकर उसको वृक्ष बनाए।

कोई टिप्पणी नहीं: