} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 29 जून 2023

लक्ष्य को प्राप्त करने में नैपुण्य' पुस्तक सहयोगीः उमेश शुक्ल



Varanasi (dil India live)। उप शिक्षा निदेशक, प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने में नैपुण्य' पुस्तक सहयोगी साबित होगी। उन्होंने 'नैपुण्य' नमक पुस्तक की जहां सराहना की वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अरविन्द कुमार पाठक ने कहा कि बेसिक शिक्षकों के लिए टीएलएम का संकलन किसी पुस्तक के रूप में बेहद सुखद है। इस पुस्तक में वाराणसी जनपद के शिक्षकों का अभूतपूर्व सहयोग है इसमें प्राथमिक विद्यालय ठटरा प्रथम, सेवापुरी के अध्यापक अब्दुर्रहमान, संविलियन विद्यालय गंगापुर आराजी लाइन्स की अध्यापिका तूबा आसिम, प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज बड़ागाँव के अध्यापक अरविन्द कुमार सिंह, संविलियन विद्यालय सरावां बड़ागांव के अध्यापक जहीर अख्तर एवं प्राथमिक विद्यालय पतेरवाँ चिरईगांव की अध्यापिका रीता विश्वकर्मा के टीएलएम और लेख संकलित हैं।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों अर्चना पाण्डेय के संपादन में जीएल बजाज इंस्टीट्यूट गौतमबुद्ध नगर में नैपुण्य नामक पुस्तक का विमोचन उप शिक्षा निदेशक राज सिंह यादव ने किया था। इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के 111 शिक्षकों के 111 टीएलएम को संकलित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: