} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 26 जून 2023

भेदभाव–सांप्रदायिकता के खिलाफ जीवन भर लड़ते रहे कबीर–प्रो. चौथी राम

कबीरा खड़ा बाजार में' नाटक का हुआ मंचन




Varanasi (dil India live)। अध्ययन अभियान के तहत आज विश्व ज्योति केंद्र वरुणाएपुल, नेपाली कोठी में "कबीरा खड़ा बाजार में" नाटक का मंचन किया गया और "लोक जागरण और कबीर" विषय पर विख्यात लोकधर्मी आलोचक प्रो० चौथी राम यादव का वक्तव्य हुआ। इस दौरान चौथी राम यादव  ने कहा कि कबीर जीवन भर सांप्रदायिकता, जातिगत भेदभाव और धर्मों के पाखंड के खिलाफ लड़ते रहे। आज जिस तरह से सांप्रदायिकता और जातिवाद फैलाने की कोशिश हो रही है कबीर फिर से प्रासंगिक हो उठे हैं।"कबीरा खड़ा बाजार में नाटक के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि जिस तरह से कबीर अपने दौर में सत्ता से आंख से आंख मिलाकर बात कर रहे थे और धर्म की सत्ता और वर्ण की सत्ता और राजनीतिक सत्ता के खिलाफ जिस भाषा में व जिस निडरता से मुकाबला कर रहे थे आज फिर से उसी तरह की निडरता,साहस और संघर्ष की जरूरत है।

आयोजन मुख्य रूप से कम्युनिस्ट फ्रंट बुनकर कारीगर फ्रंट और प्रेरणा कला मंच के द्वारा आयोजित किया गया था आयोजन में मुख्य रूप से मुख्य रूप से फादर आनंद, मनीष शर्मा, इश्तियाक अहमद, फजलुर रहमान अंसारी, शहजादी बानो, सरफराज, अब्दुल्ला, डॉक्टर अकबर, लाल बहादुर, इरफान उर्फी, इकबाल अहमद, गोपाल साहनी, मोटू साहनी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: