} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 23 जून 2023

डिठोरी महाल में पेयजल का संकट गहराया

बूंद–बूंद पानी को तरस रहे हैं डिठोरी महाल के लोग

पार्षद की भी नहीं हो रही सुनवाई, कांग्रेस ने दी आंदोलन की धमकी


Varanasi (Dil India live)। वरुणापार के डिठोरी महाल के लोग 3 माह से बिना पानी तरस रहे हैं। मगर मांग के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं है। महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू, कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट, महानगर कांग्रेस सचिव अशीष पाठक ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि पिछले 3 माह से वरुणा पार के अर्दली बाजार के डिठोरी महाल सहित पूरे वरुणापार में पानी का हाहाकार मचा है इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद विनय शादेजा के कई बार लिखित शिकायत के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका।

उक्त नेताओं ने कहा कि जलकल के अधिकारियों से कई बार वार्ता हुई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। उक्त नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पीएम के संसदीय क्षेत्र में पेयजल की नियमित सुविधा देने में विभागीय अधिकारियों की अरुचि व लापरवाही की वजह से जनता बूंद–बूंद पानी को तरस रही। जिसकी शिकयत जनता ने 2 दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की है। जब भी शिकयत की जाती है अधिकारियों का कहना है कि कल तो पानी आया था जो कि सरासर झूठ है जब की अधिकारियों का कहना है कि कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराएं। क्या जनप्रतिनिधि की शिकायत का कोई महत्व नहीं है। उक्त नेताओं ने कहा कि बकरीद का त्यौहार भी है ऐसी स्थिति में अगर 72 घंटे के अंदर पानी की सप्लाई सुचारु रुप से चालू नहीं की गई तो कांग्रेस के लोग क्षेत्रीय नागरिकों के साथ कचहरी स्थित जलकल कार्यालय पर अधिकारियों का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: