} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 20 नवंबर 2024

Akhilesh yadav बोले: बेईमान अफसरों को कोर्ट से सजा मिलेगी

बेईमान अफसरों के नाम नोट कर रहे हैं, नौकरी जाएगी, वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने चेताया


Mohd Rizwan 

Lucknow (dil India live). उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर बेईमान अफसरों को चेतवानी दी है।अखिलेश यादव कहा कि कई जगह से गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं,बीजेपी के दबाव में अफसर काम कर रहे हैं,सपा के मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी अफसरों का नाम और पदनाम नोट किया जा रहा है। सभी की नौकरी जाएगी, पेंशन और पीएफ भी नहीं मिलेगा। इन बेईमान अफसरों को कोर्ट से सजा मिलेगी।अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी चुनाव आयोग के अधिकारी से बात हुई है।उन्होंने कहा है कि कड़ी कार्रवाई होगी।इसलिए हम गड़बड़ी की फोटो और वीडियो इकठ्ठा कर रहे हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा गड़बड़ी की शिकायतें कुंदरकी विधानसभा सीट से आ रही है।इसके बाद मीरापुर और सीसामऊ में भी धांधली हो रही है।लोगों को वोट करने से रोका जा रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि कुंदरकी में हमारा प्रत्याशी खुद बता रहा है कि किस तरह बेइमानी हो रही है।कुंदरकी के थानाध्यक्ष, एडीएम मुरादाबाद, डीएम अजय प्रताप सिंह, मीरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, दिनेश सिंह बिष्ट इंस्पेक्टर चमनगंज, इंस्पेक्टर कर्नलगंज समेत कई अधिकारियों का नाम लेकर अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए।इलेक्शन कमीशन को बीजेपी की शिकायत पर बोले बीजेपी से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सिंहासन हिल गया है।हार के डर से बीजेपी गड़बड़ी करवा रही है।बीजेपी को जनता के साथ इनके ही लोग हरवा रहे हैं। दिल्ली और दोनों डिप्टी सीएम भी इनके खिलाफ हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने भी समाजवादी पार्टी की शिकायत पर राज्य निर्वाचन अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी को निष्पक्ष चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने CEO UP और सभी जिला चुनाव अधिकारी (DEOs)/रिटर्निंग अधिकारी (ROs) को सख्त निर्देश दिया है की मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें और उसे सोशल मीडिया के जरिये भी शिकायत कर्ता को टैगकर इन्फॉर्म करें। किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए, किसी भी प्रकार का पक्षपाती रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर अगर कोई दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सभी 9 जिलों में तैनात पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे कड़ी नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो।

कोई टिप्पणी नहीं: