} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

Dipawali:पटाखों के आगोश में आयी 12 मंजिला इमारत और दुकान, भीषण आग से मची अफरातफरी

जद्दोजहद के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू



Varanasi (dil India live). दीपावली की रात पटाखों के आगोश में बहुमंजिला इमारत और दुकान आ गई जिससे शहर में दो जगह आग लग गई। लोहटिया स्थित दुकान धू-धूकर जल गई। वहीं काशी विद्यापीठ रोड स्थित अन्नपूर्णा त्रिदेव अपार्टमेंट के आठवें तल पर आग लग गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

कोतवाली क्षेत्र के जालपा देवी निवासी कल्पनाथ यादव की लोहटिया बर्तन बाजार में किचन वेयर की दुकान है। दुकान के ऊपरी तल पर गोदाम है। गोदाम में किचन की लकड़ी का सामान तैयार होता है। वहां लकड़ी के चौका, बेलन समेत अन्य सामान रखे गए थे। कल्पनाथ शाम आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। लगभग पौने नौ बजे दुकान से अचानक धुआं निकलता देख लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। 


वहीं फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि आतिशबाजी की चिंगारी से दुकान से आग लग गई होगी। 



वहीं दूसरी घटना सिगरा थाना क्षेत्र विद्यापीठ चौकी अंतर्गत विद्यापीठ रोड अन्नपूर्णा त्रिदेव अपार्टमेंट की है। 12 मंजिला इमारत के 8वें तल पर पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। बालकनी से धुआं निकलता देख राहगीरों ने बिल्डिंग के गार्ड्स को सूचना दी। घटना के बाद बिल्डिंग के लोगों में अफरातफरी मच गई। गार्ड्स ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। वहीं बिल्डिंग में लगे अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पाने की कोशिश की। लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: