} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 4 नवंबर 2024

Bharat स्काउट्स एंड गाइड्स जमीयत यूथ क्लब का कैम्प सम्पन्न

कैंप में राष्ट्रसेवा का सभी ने लिया संकल्प 




Varanasi (dil India live)। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जमीयत यूथ क्लब बनारस के द्वारा अलमानार ब्वॉयज स्कूल रेवड़ी तालाब और गुलिस्तां पब्लिक स्कूल काज़ीपुरा में विगत 4 दिनों से चल रहा स्काउट प्रवेश और प्रथम सोपान कैंप का समापन हो गया। अलमानार स्कूल में स्काउट प्रवेश कैंप में 61 बच्चों ने ट्रेनिंग ली। समारोह में मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुस्सबूर सल्फी (उप प्रबंधक जामिया सालफिया), हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह (जनरल सेक्रेटरी जमीयत उलमा पूर्वी उत्तर प्रदेश) और मौलाना अहमद शकील कासमी जनरल सेक्रेटरी (जमीयत उलमा बनारस) सम्मिलित हुए। ऐसे ही गुलिस्तां पब्लिक स्कूल के स्काउट प्रवेश कैंप और प्रथम सोपान कैंप संपन्न हुआ इसमें 90 बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि मौलाना मुहम्मद क़ासिम कासमी (उपाध्यक्ष जमीयत उलमा बनारस) बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के सदर हाफ़िज़ मुईनुद्दीन और हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट हाउस, गैजेट्स और भिन्न भिन्न कलाकृतियां आए हुए मेहमानों के आकर्षण का केंद्र थीं। जमीयत यूथ क्लब बनारस के सचिव मुहम्मद रिज़वान ने सभी आगंतुकों विशेष रूप से ट्रेनर्स और विद्यालय प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया। 


कैंप को संपन्न करने के लिए दिल्ली से मौलाना नूरूल बशर, मौलाना मुहम्मद फुरकान, मौलाना नासिरुद्दीन और मास्टर सालीहीन, ट्रेनर के रूप में सम्मिलित हुए, जबकि स्थानीय ट्रेनरों में मास्टर महमूदुल इसलाम और मास्टर अब्दुल करीम ने सहायक की भूमिका निभाई। इन सभी कैंपों के आयोजन में जमीयत यूथ क्लब बनारस के स्काउट काउंसलर मुहम्मद शाहिद का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: