} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

Om Prakash Rajbhar बोले आदर्श समाज के निर्माण में स्काउट गाइड का योगदान सराहनीय

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस सप्ताह का समापन

जमीयत यूथ क्लब के बच्चों ने किया मंत्री ओपी राजभर का अभिनंदन


Varanasi (dil India live).जमीयत यूथ क्लब बनारस के ट्रेनिंग सेंटर शैखुल हिंद ट्रेनिंग सेंटर जामिया इस्लामिया महमूदिया बेलौड़ी बनारस में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ( पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) Om Prakash Rajbhar का आगमन हुआ। जमीयत यूथ क्लब बनारस के स्काउट्स की कलर पार्टी ने मंत्री Om Prakash Rajbhar का स्वागत किया एवं कार्यक्रम स्थल तक ले गई। जमीयत यूथ क्लब बनारस के अध्यक्ष हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया जबकि रोवर काउंसलर मास्टर अब्दुल करीम ने स्कार्फ पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। स्काउट के बच्चों ने मंत्री Om Prakash Rajbhar को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 75 वें स्थापना दिवस का स्टिकर लगाकर स्थापना दिवस सप्ताह का समापन किया। 

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री Om Prakash Rajbhar ने कहा कि एक आदर्श समाज के निर्माण में स्काउट का योगदान सराहनीय है। आज के युवा देश का भविष्य हैं, और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स इन्हीं युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके राष्ट्रसेवा में लगा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। जमीयत यूथ क्लब के सचिव मुहम्मद रिज़वान ने बताया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 75 वें स्थापना दिवस सप्ताह का शुभारंभ 7 नवंबर 2024 को हुआ था। वाराणसी में जमीयत यूथ क्लब से संबद्ध विभिन्न स्कूलों गुलिस्तां पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मुहम्मद शाहिद एवं ट्रेनर महमूदुल इसलाम के नेतृत्व में, बाग ए नूर एकेडमी में प्रधानाचार्य इमामुद्दीन एवं ट्रेनर अब्दुल माजिद के नेतृत्व में एवं अलमनार ब्वॉयज स्कूल में प्रबंधक फैसल इकबाल एवं प्रधानाचार्य तबरेज़ आलम के नेतृत्व में पूरे सप्ताह ये कार्यक्रम चला। इसके लिए हम सभी स्कूलों के आभारी हैं विशेष रूप से स्काउट काउंसलर मुहम्मद शाहिद का प्रयास विशेष सराहनीय रहा।



आज के इस कार्यक्रम में अंजुमन महमूदुल मदारिस के प्रबंधक हाजी बेलाल अहमद ने मंत्री को माल्यार्पण कर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया जबकि हाजी अबुल हाशिम ने शाल पहनाकर मंत्री जी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्था के अधिकांश पदाधिकारीगण हाजी अबुल हाशिम, हाजी मुहम्मद साजिद, मौलाना अहमद शकील, मौलाना रेयाज़ अहमद, मुफ्ती अबु स्वालेह, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफ़िज़ अबु हम्ज़ा, हाफ़िज़ शाहिद इकबाल, वसीम रेयाज़ एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: